12AB और 80G — फर्क क्या है

12AB आपके NGO/trust की अपनी income को tax से exempt कराता है — मतलब donations और charitable income पर trust को tax नहीं देना। 80G आपके donors के लिए है — उनको donation पर deduction मिलता है, जिससे fund-raising आसान हो जाती है। Serious NGO के लिए दोनों चाहिए, और दोनों income tax portal पर apply होते हैं।

Process का flow

  • Trust/society/Section 8 company पहले legally registered हो — deed/MOA में charitable objects साफ़ लिखे हों।
  • portal पर Form 10A/10AB से application — नए NGO को पहले provisional registration मिलता है, फिर activities शुरू होने पर regular।
  • Department documents मांग सकता है — accounts, activity proof, trustee details. Reply टाइम पर देना ज़रूरी है।
  • Approval के बाद certificate download होता है — और renewal timelines का ध्यान रखना पड़ता है, ये one-time नहीं है।

Common rejection reasons — पहले से फिक्स करो

  • Objects clause साफ़ न होना — deed में "social work" जैसा जनरल लिखा हो तो query पक्की। Objects specific और charitable definition के अंदर होने चाहिए।
  • Accounts maintained न होना — provisional से regular जाते वक़्त activity और accounts दोनों दिखाने पड़ते हैं।
  • Trustee/member details mismatch — PAN, Aadhaar और deed के नाम अलग-अलग हों तो application अटकती है।
  • Commercial activity का शक — अगर receipts business जैसी लगती हैं तो exemption पर सवाल उठता है। Structure पहले से साफ़ रखो।

एक practical बात

12AB/80G सिर्फ़ forms भरना नहीं है — ये आपके NGO के documents, accounts और activities का legal review है। जो NGO पहली बार में सही documents के साथ जाता है, उसका approval smooth होता है; जो अधूरे जाते हैं, उनकी फाइल query-cycle में घूमती रहती है। CGA India में हम deed drafting से ले कर approval तक पूरा process handle करते हैं — Safidon और Delhi दोनों offices से।

इस topic पर help चाहिए?

फ्री 15-min consultation — WhatsApp पर "BIZ" भेजो।

WhatsApp "BIZ"