ज़रूरी नहीं कि आपको सब कुछ चाहिए। पहले transaction देख कर बताते हैं कि इसके लिए क्या-क्या बनता है।
Foreign payment पर withholding
Non-resident को payment पर tax काटना है या नहीं, और कितना — ये nature of payment और treaty पर depend करता है। Payment से पहले तय होना चाहिए, बाद में नहीं।
Form 15CA और 15CB
Remittance के लिए undertaking और CA certificate। Amount, purpose code और treaty position — तीनों consistent होने चाहिए।
Transfer pricing
Group companies के बीच transactions का arm's length analysis, benchmarking study, और accountant's report (Form 3CEB) — जिसकी due date audit से अलग होती है।
Master File और CbCR
बड़े international groups के लिए एक्स्ट्रा documentation। Threshold क्रॉस हो रहा है या नहीं, यह पहले चेक करना बेहतर है।
Permanent establishment का रिस्क
Foreign company का India में employee, office, warehouse या dependent agent — कई बार PE बन जाता है बिना सोचे। इसका मतलब India में tax liability है।
Royalty और टेक्निकल सर्विसेज
Software, licence या support fees का characterisation — यही तय करता है rate। यह सबसे ज़्यादा litigate होने वाला एरिया है।
Treaty relief का documentation
Tax Residency Certificate, declaration और beneficial ownership — इसके बिना treaty rate claim करना कमज़ोर पड़ जाता है।
India entry setup
Subsidiary, LLP या branch/liaison office — कौन सा structure सही है, उसके FEMA और FDI reporting के साथ।
Assessment और representation
TP adjustment, withholding demand या PE का केस — department के साथ representation और appeal।