तेज़। सटीक। बिना किसी परेशानी के।

E-commerce · Marketplace

Platform आपका partner है —
लेकिन return आपके नाम पर जाता है।

Amazon, Flipkart, Meesho या अपनी वेबसाइट — settlement report और GST return के बीच का फर्क ही सबसे ज़्यादा notice लाता है। वही फर्क हम खत्म करते हैं।

काम में क्या शामिल है

  • Settlement report का reconciliation
  • TCS credit का क्लेम और मिलान
  • Warehouse वाले राज्यों में registration
  • Return, commission और shipping का हिसाब-किताब
  • हर registration की monthly filing
  • 194-O के credit का मिलान
2,500+पूरे भारत में client
20+प्रोफेशनल और स्टाफ
4office — UP, दिल्ली, हरियाणा

फीस

काम और फीस

Seller का काम हर महीने का है, इसलिए ज़्यादातर मंथली चलता है। शुरुआत में एक बार का सेटअप अलग से होता है।

E1

Seller सेटअप

नया seller या बिखरा हुआ पुराना रिकॉर्ड

  • GST registration या अमेंडमेंट
  • प्लेटफॉर्म रिपोर्ट्स का पहला reconciliation
  • पेंडिंग return और TCS क्रेडिट क्लियर
  • Books का ओपनिंग सेटअप

₹5,000 से शुरू · + GST · एक बार
सटीक फीस स्कोप देखने के बाद तय होती है

E1 के बारे में पूछिए
सबसे कॉमन
E2

सिंगल प्लेटफॉर्म

एक मार्केटप्लेस, एक स्टेट का स्टॉक

  • मंथली GSTR-1 और GSTR-3B
  • सेटलमेंट रिपोर्ट का reconciliation
  • TCS और TDS क्रेडिट का मिलान
  • कमीशन और विज्ञापनों पर ITC
  • Books और मंथली समरी

₹3,000 / महीने से शुरू · + GST
सटीक फीस स्कोप देखने के बाद तय होती है

E2 के बारे में पूछिए
E3

Multi-platform / multi-state

कई marketplaces, अपनी website या दूसरे state में stock

  • सभी platforms का consolidated reconciliation
  • Multi-state registrations और returns
  • Returns, RTO और credit notes का पूरा हिसाब
  • Annual return support
  • Monthly profitability summary

₹6,500 / month से शुरू · + GST
Exact fee scope देखने के बाद तय होती है

E3 के बारे में पूछिए

इस page पर दी गई जानकारी general information है, professional advice नहीं। Tax positions facts और उस वक्त के law पर depend करती हैं — अपने case के लिए हमसे बात कर लीजिए।

Settlement report हिसाब नहीं है

Platform आपको net amount देता है — commission, shipping, storage और returns घटा कर। GST पूरी sale value पर लगता है, net पर नहीं। इसलिए सिर्फ bank credit देख कर return भरना गलत figure देता है।

Data platform के पास भी है

Operator हर month आपकी supplies और कटा हुआ TCS department को report करता है। आपके return में वो match न करे तो mismatch अपने आप सामने आ जाता है।

Scope

क्या-क्या cover होता है

हर seller को सब कुछ नहीं चाहिए। पहले देखते हैं आप कौनसे platforms पर हैं और stock कहां रखा है, फिर scope बनता है।

GST registration और setup

Marketplace के थ्रू बेचने पर registration के rules आम business से अलग हैं। कौन सा registration लगेगा और किस-किस state में — ये पहले तय होना चाहिए, listing से पहले।

TCS का credit

Operator आपकी sale पर tax collect करके जमा करता है। वो आपका credit है और electronic cash ledger में आता है — claim न करो तो पैसा वहीं पड़ा रहता है।

Settlement report का reconciliation

हर महीने की settlement report, GSTR-1 और GSTR-3B — तीनों का मिलान। यही वह काम है जो सबसे ज़्यादा छूट जाता है और सबसे ज़्यादा महंगा पड़ता है।

Returns, RTO और cancellations

वापस आया हुआ माल, cancel हुआ order और credit note — तीनों का treatment अलग है। इसे सही न दिखाया जाए तो turnover बढ़ा हुआ दिखता है।

Commission और fees पर ITC

Platform commission, shipping, storage और ads पर GST लगता है। उसका credit मिलता है, लेकिन invoice और 2B में दिखना ज़रूरी है।

Multi-state stock

अगर आपका माल दूसरे state के fulfilment centre में पड़ा है, तो वहां अलग registration का सवाल खड़ा होता है। Sellers को इसका पता अक्सर notice आने पर चलता है।

Operator का TDS

Platform आपकी sale पर income tax भी काट कर deposit करता है। वह आपके 26AS में आता है और ITR में claim होता है — इसका मिलान भी ज़रूरी है।

Income tax और books

Gross sale, platform charges और actual profit — तीनों अलग figures हैं। Books इसी हिसाब से बनती हैं, और ITR उसी पर।

अपनी website / D2C

Payment gateway, COD, shipping partner और invoicing — अपने channel का setup marketplace से अलग होता है।

अक्सर ये गलतियां दिखती हैं

नए seller accounts में क्या निकलता है

इनमें से एक भी लग रही हो तो एक बार reconciliation करवा लेना सस्ता पड़ता है।

Bank credit को sale मान लिया

Net settlement को turnover लिख दिया गया — GST कम भरा और ITR में figure अलग।

TCS कभी claim ही नहीं किया

कई sellers का cash ledger में पैसा पड़ा रहता है और उन्हें पता ही नहीं होता।

Return का credit note नहीं बनाया

माल वापस आ गया लेकिन sale वही की वही — turnover फूल जाता है।

Ads और commission का ITC छोड़ा

यह हर महीने का बड़ा खर्च होता है और उसका credit सीधा profit बढ़ाता है।

दूसरे state के warehouse का registration नहीं

स्टॉक वहां है लेकिन registration नहीं — ये बाद में बड़ा issue बन जाता है।

एक ही PAN पर कई accounts

अलग-अलग platforms के figures कभी एक जगह जोड़े ही नहीं गए।

Process

काम कैसे होता है

1

Access

सभी platforms के settlement और tax reports, और GST portal का access।

2

Reconcile

Report, portal और books — तीनों का मिलन, gap की लिखित list के साथ।

3

Fix

Pending returns, credit notes और TCS credit clear करते हैं।

4

Monthly

उसके बाद हर month वही cycle चलता रहता है, deadline हम track करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Turnover कम है, फिर भी GST registration चाहिए?

Marketplace के through बेचने पर registration के rules आम business से अलग हैं, और कुछ categories में छूट भी होती है। आप क्या बेच रहे हैं और किस platform पर — इतना बता दीजिए, हम साफ़ बता देंगे कि registration बनता है या नहीं।

TCS और TDS — दोनों कट रहे हैं, ये ठीक है?

हां, दोनों अलग चीज़ें हैं। एक GST के तहत collect होता है और cash ledger में आता है, दूसरा income tax के तहत कट कर 26AS में आता है। दोनों का credit आपका है, बस claim करना पड़ता है।

Amazon FBA use करते हैं, दूसरे state में registration लेना होगा?

अगर आपका स्टॉक उस state के warehouse में रखा जा रहा है तो वहां registration का सवाल खड़ा होता है। हम आपके fulfilment centres की list देख कर बताते हैं कि कहां-कहां ज़रूरत है।

Return बहुत आते हैं, उसका क्या करें?

हर return के लिए credit note बनाना पड़ता है और उसी period में report करना होता है। वरना आपका turnover असली sale से ज़्यादा दिखता है और tax भी उसी हिसाब से बनता है।

दो platforms पर बेच रहे हैं, दो CA रखें?

ज़रूरत नहीं। दोनों का data एक जगह आना चाहिए — वरना GST और ITR के figures कभी match नहीं करेंगे। हम सब platforms को एक ही set of books में लाते हैं।

पिछले साल का reconciliation नहीं हुआ, अब क्या?

अब भी हो सकता है। पहले कमियों की लिस्ट बनती है, फिर जो ठीक हो सकता है उसे ठीक करते हैं और जो रिस्क है वो पहले ही बता देते हैं।

और भी

संबंधित सर्विसेज

मैन्युफैक्चरिंग compliance

GST, जॉब वर्क, फैक्ट्री और MSME

Compliance Retainers

हर महीने का काम एक फिक्स्ड प्लान में

GST notice SOS

notice का जवाब 48 घंटे में

अपनी सेटलमेंट रिपोर्ट भेजिए

एक महीने की सेटलमेंट रिपोर्ट और GST लॉगिन — इतने से हम बता देंगे कि कहां-कहां कमी है और कितना काम है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं।

WhatsApp पर बात करिए
AAarzoo से पूछिए
A
AarzooCGA India असिस्टेंट · ऑनलाइन