तेज़। सही। बिना किसी परेशानी के।

NGO और चैरिटेबल · 12AB · 80G

NGO खड़ी करना आसान हिस्सा है —
12AB और 80G के बिना डोनेशन रुकती है।

registration हो जाने से काम शुरू हो जाता है, लेकिन बड़े डोनर, CSR फंड और सरकारी स्कीम — तीनों अपने अलग registration मांगते हैं। हम शुरुआत से ही वो रास्ता बना कर चलते हैं।

काम में क्या शामिल है

  • ट्रस्ट, सोसाइटी या Section 8 — कौन सा ठीक
  • गवर्निंग डॉक्यूमेंट की ड्राफ्टिंग
  • registration और PAN
  • 12AB registration
  • 80G मंज़ूरी
  • Darpan ID और CSR-1
2,500+पूरे भारत में client
20+प्रोफेशनल और स्टाफ
4office — UP, दिल्ली, हरियाणा

फीस

काम और फीस

नीचे हमारी प्रोफेशनल फीस दी गई है। सरकारी फीस, stamp duty और registration चार्जेस अलग से लगेंगे और राज्य के हिसाब से बदल सकते हैं।

NG1

registration

Trust या Society शुरू से बनानी है

  • Structure का चुनाव
  • Deed या memorandum की drafting
  • registration का पूरा प्रोसेस
  • PAN और बैंक अकाउंट के डॉक्यूमेंट्स

₹12,000 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का दायरा देखने के बाद तय की जाती है

NG1 के बारे में पूछिए
सबसे कॉमन
NG2

12AB + 80G

registration हो चुका है, अब exemption चाहिए

  • 12AB registration
  • 80G approval
  • Application के साथ पूरी documentation
  • Query आने पर जवाब

₹15,000 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का दायरा देखने के बाद तय की जाती है

NG2 के बारे में पूछिए
NG3

पूरा पैक

नयी NGO जिसे पहले दिन से सब चाहिए

  • Section 8 company या Trust/Society
  • 12AB और 80G
  • Darpan ID और CSR-1
  • Books और accounting का setup
  • पहले साल की compliance

₹35,000 से शुरू · + GST
Exact fee scope देखने के बाद fix होती है

NG3 के बारे में पूछिए

इस पेज पर दी गयी जानकारी general information है, professional advice नहीं। Tax positions facts और उस वक़्त के law पर depend करती हैं — अपने केस के लिए हमसे बात कर लीजिए।

Donor 80G पहले पूछता है

बिना 80G के donor को अपनी return में कुछ नहीं मिलता, इसलिए बड़ा donation अक्सर वहीं रुक जाता है। और 80G तब तक नहीं मिलता जब तक 12AB ना हो।

Structure बाद में बदलना मुश्किल है

Trust, Society और Section 8 — तीनों का control, member और closing का तरीका अलग है। शुरुआत में सही चुनाव करना ही सस्ता पड़ता है।

Scope

क्या-क्या cover होता है

आप काम किस तरह करना चाहते हैं, उसके हिसाब से structure और registrations बदल जाते हैं।

Trust registration

Trust deed drafting, trustees का structure और sub-registrar के सामने registration।

Society registration

Memorandum, rules और governing body के साथ society का registration।

Section 8 company

MCA का licence, MOA और AOA — जहाँ CSR और बड़े funding की सोच हो।

12AB registration

Income tax में NGO की अपनी exemption — इसके बिना बाकी सब रुका रहता है।

80G approval

Donor को deduction मिलता है, इसलिए fundraising में ये सबसे बड़ा फर्क डालता है।

Darpan / NITI Aayog ID

Government grants और कई portals के लिए ये ID पहली शर्त होती है।

CSR-1 registration

Company का CSR fund लेने के लिए NGO का MCA पर registered होना ज़रूरी है।

FCRA के लिए तैयारी

विदेशी donation की अपनी अलग conditions हैं — हम पहले eligibility साफ़ बताते हैं।

Annual compliance

Accounts, audit, annual return और renewal — registration बचाये रखने के लिए।

आम दिक्कतें

इन चीज़ों पर सबसे ज़्यादा सवाल आते हैं

ये वो चीज़ें हैं जिनकी वजह से NGO का काम बीच में अटक जाता है।

Registration है लेकिन 12AB नहीं

Income पर exemption नहीं मिलती और department पूरी receipt को देखता है।

80G के बिना donor पीछे हट गया

Corporate और बड़े donor बिना 80G के अक्सर आगे नहीं बढ़ते।

CSR fund नहीं ले पा रहे

CSR-1 registration के बिना company आपको fund transfer ही नहीं कर सकती।

Renewal छूट गया

12AB और 80G अब permanent नहीं होते — renewal मिस होने पर status ही चला जाता है।

Accounts ठीक नहीं हैं

Donation, corpus और application का हिसाब अलग रखना पड़ता है, वरना notice बनता है।

गलत structure चुन लिया

Section 8 चाहिए था और society बना ली — अब funding के नियम अलग पड़ते हैं।

प्रोसेस

कैसे चलता है

1

बात

काम क्या है, कहाँ है और funding कहाँ से आनी है — इससे structure तय होता है।

2

registration

Deed या MOA drafting, documents और filing — पूरा काम हमारी तरफ से।

3

Exemptions

12AB और 80G, फिर Darpan और CSR-1 — एक के बाद एक।

4

Compliance

Books, audit और annual filings का कैलेंडर आपके हाथ में।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Trust, Society या Section 8 — कौन सा लें?

ये निर्भर करता है कि कंट्रोल किसके पास रखना है, कितने लोग हैं, और funding कहाँ से आएगी। CSR और बड़े corporate funding की सोच हो तो Section 8 अक्सर बेहतर रहता है। आप अपना प्लान बता दीजिए, हम साफ तुलना करके दे देंगे।

कितने लोग चाहिए NGO बनाने के लिए?

हर structure की अपनी न्यूनतम ज़रूरत है — trustees, members या directors। आपके पास कितने लोग उपलब्ध हैं, ये बता दीजिए, उसके हिसाब से रास्ता बता देंगे।

12AB और 80G में फर्क क्या है?

12AB NGO की अपनी इनकम पर exemption के लिए है, और 80G donor को deduction देने के लिए। दोनों अलग applications हैं, और 80G के लिए 12AB पहले होना चाहिए।

कितना समय लगता है?

ये documents और विभाग के प्रोसेस पर है, इसलिए हम कोई दिन नहीं बताते। इतना ज़रूर है कि documents पूरे होने पर application उसी हफ्ते लग जाती है।

पुरानी NGO है, registration खत्म हो गया — ठीक हो सकता है?

कई मामलों में हाँ, स्थिति देखकर। आप पुराने सर्टिफिकेट और आखिरी filings भेज दीजिए, हम देखकर विकल्प बताते हैं।

विदेशी donation लेना है, क्या करना होगा?

उसके लिए अलग registration होता है जिसकी अपनी शर्तें और कम से कम समय तक काम करने की शर्त होती है। हम पहले योग्यता चेक करके बताते हैं, ताकि application पर समय बर्बाद न हो।

और भी

संबंधित services

12AB और 80G

पूरा प्रोसेस विस्तार में

सामाजिक प्रभाव

SAKAAR और हमारा अपना काम

Compliance Retainers

सालाना filing एक ही प्लान में

अपना काम बताइए, स्ट्रक्चर हम बता देंगे

काम क्या है, कितने लोग हैं और फंडिंग कहाँ से आनी है — इतना काफी है। हम बता देंगे कि Trust, Society या Section 8 — क्या ठीक रहेगा, और टोटल क्या लगेगा। इसके लिए कोई चार्ज नहीं।

WhatsApp पर बात करिए
Aआरज़ू से पूछिए
A
AarzooCGA India असिस्टेंट · ऑनलाइन