ज़्यादातर units को हर चीज़ की ज़रूरत नहीं होती। पहले देखते हैं आपके सेटअप में क्या लागू होता है, फिर उसी का scope बनाते हैं।
GST और input tax credit
Monthly returns, इनपुट और capital goods पर ITC, blocked credits का रिव्यू, और inverted duty structure वाली units के लिए refund क्लेम।
Job work
Job worker को भेजा गया material, वापस आने की timeline, और ITC-04 की reporting। Time limit निकलने पर वो supply मान लिया जाता है — यही सबसे common miss है।
E-invoicing और e-way bill
Turnover के हिसाब से e-invoicing applicability, e-way bill का सही generation, और detention या penalty की सूरत में representation।
TDS और TCS on purchases
बड़े purchases पर TDS u/s 194Q और sales पर TCS u/s 206C(1H) — दोनों एक साथ नहीं लगते। कौन काटेगा, ये पहले तय करना सस्ता पड़ता है।
MSME का 45-दिन वाला rule
Micro और small suppliers को time पर payment न हो तो उस खर्च की deduction उसी साल नहीं मिलती। Vendor master को Udyam status के साथ tag करना ज़रूरी हो गया है।
Factory और labour
Factory licence, PF, ESI, contractor compliance और registers। Inspection के वक्त यही records मांगे जाते हैं।
Cost records और cost audit
कई manufacturing sectors में cost records रखना और limit cross होने पर cost audit compulsory है। हमारे पास CMA support in-house है।
Import, export और incentives
IEC, customs documentation, export benefits और state industrial policy के incentives — eligibility और claim का process।
ROC और annual filings
Board के resolutions, registers, annual return और financial statements — साल भर का calendar एक जगह।