छोटा या nil
Nil return या बहुत कम ट्रांजैक्शन, एक GSTIN
- GSTR-1 और 3B हर महीने
- Nil filing
- चालान और पेमेंट सपोर्ट
- Filed कॉपी हर महीने
₹750 / महीने से शुरू · + GST
सटीक फीस स्कोप देखने के बाद तय की जाती है
GST · CGST Act, 2017
GST में सबसे महंगा काम पेंडिंग काम होता है। एक return लेट हुआ तो अगला ब्लॉक हो जाता है, ITC अटकती है, और कस्टमर आपसे पूछने लगता है। हम हर महीने का साइकिल टाइम पर बंद करते हैं।
काम में क्या शामिल है
फीस
फीस ट्रांजैक्शन की संख्या और राज्यों पर निर्भर करती है। नीचे शुरुआती आंकड़े दिए गए हैं।
Nil return या बहुत कम ट्रांजैक्शन, एक GSTIN
₹750 / महीने से शुरू · + GST
सटीक फीस स्कोप देखने के बाद तय की जाती है
ट्रेडर या सर्विस प्रोवाइडर, एक राज्य
₹1,500 / महीने से शुरू · + GST
सटीक फीस स्कोप देखने के बाद तय की जाती है
एक से ज़्यादा GSTIN, e-commerce या export
₹3,500 / महीने से शुरू · + GST
सटीक फीस scope देखने के बाद तय होती है
इस पेज पर दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है, professional सलाह नहीं। Tax की स्थिति तथ्यों और उस समय के कानून पर निर्भर करती है — अपने केस के लिए हमसे बात कर लीजिए।
आपने बिल ले लिया और पेमेंट भी कर दिया — पर सप्लायर ने return नहीं भरा तो क्रेडिट आपके 2B में आएगी ही नहीं। इसलिए मिलान हर महीने होना चाहिए, साल के अंत में नहीं।
GSTR-1 और 3B का फर्क, e-invoice का डेटा, और annual return का mismatch — सिस्टम अपने आप तुलना करता है और notice वहीं से निकलता है।
Scope
आपका बिज़नेस किस तरह का है, उसके हिसाब से हर महीने का काम अलग बनता है।
सेल्स की पूरी डिटेल, B2B और B2C अलग, HSN समरी के साथ।
टैक्स का कैलकुलेशन, ITC का क्लेम और चालान — एक ही साइकिल में।
Quarterly filing वाले client के लिए हर महीने का IFF ताकि customer की credit ना रुके।
Business बंद या sales नहीं — फिर भी return जाता है, वरना late fee चलती रहती है।
हर महीने books और 2B का मिलान, और जो suppliers miss कर रहे हैं उनकी list।
Applicability, setup, और रोज़ के documents में गलतियों का fix।
पिछले महीने की गलत entry — जिस window में सुधर सकती है, उसमें सुधारना।
साल भर के returns और books का reconciliation, और जहाँ ज़रूरत हो वहाँ certification।
बिना tax के export के लिए LUT, और refund application का पूरा काम।
आम दिक्कतें
ये वो situations हैं जिनमें काम रुक जाता है और पैसा फँसा रहता है।
Supplier ने return नहीं भरा या गलत GSTIN डाला — जब तक वो ठीक नहीं करता, credit नहीं मिलती।
एक पुराना return pending है और उसके आगे के सब block — हर दिन बढ़ता रहता है।
दो returns में अलग number गया हो तो system notice भेजता है।
Turnover limit cross हुई और setup नहीं हुआ — bill ही valid नहीं माना जाता।
सालों से एक ही गलती रिपीट हो रही हो तो amount बड़ा हो जाता है।
ASMT-10 हो या DRC-01A — हर फॉर्म का अपना जवाब और अपनी विंडो होती है।
Process
Sales और purchase — Tally, Excel या portal, जो भी आप इस्तेमाल करते हैं।
Books और 2B का reconciliation, और गैप की लिस्ट आपको।
GSTR-1, 3B और challan — cycle टाइम पर बंद।
हर महीने की filed कॉपी और summary आपके पास।
हाँ। Nil return भी file होता है, और न भरने पर late fee चलती रहती है। Registration जब तक एक्टिव है, filing की ज़िम्मेदारी रहती है।
जब तक वो file नहीं करता, क्रेडिट 2B में नहीं आएगी। हम हर महीने ऐसी एंट्रीज़ की लिस्ट निकाल कर देते हैं ताकि आप उनसे टाइम पर फॉलो-अप कर सकें, साल के अंत में पता न चले।
हाँ, लेकिन पहले एक रिव्यू करते हैं कि कितना पेंडिंग है और कितनी late fee बन रही है। उसके बाद पुराने से नए की तरफ क्लियर करते हैं, क्योंकि बिना पुराना भरे नया file नहीं होता।
Amount आपके केस और पेंडिंग पीरियड पर डिपेंड करता है, और portal खुद कैलकुलेट करता है — हम यहाँ कोई फिगर नहीं लिखते। आपका GSTIN देख कर exact नंबर बता देते हैं।
हाँ। Tally, Excel, Zoho या कोई भी सॉफ्टवेयर — जो आप इस्तेमाल करते हो उसी से काम हो जाता है, अलग से सिस्टम लेने की ज़रूरत नहीं।
वह अलग प्रोसेस है और उससे पहले सारे पेंडिंग return भरने पड़ते हैं। आप बता दीजिए, हम पूरा रास्ता बता देंगे।
और भी
कितने GSTIN हैं, कौन सा बिज़नेस है और क्या पेंडिंग है — इतना काफी है। हम देख कर बता देंगे कि हर महीने क्या काम बनेगा और फीस कितनी लगेगी। इसके लिए कोई चार्ज नहीं।