तेज़। सही। बिना किसी परेशानी के।

समस्या और समाधान

जो दिक्कत सबसे ज़्यादा आती है —
और उसका पहला कदम क्या होना चाहिए।

GST, इनकम टैक्स, TDS, ROC और ट्रस्ट — जो notice और समस्याएं रोज़ सामने आती हैं, उनका सीधा मतलब और अगला कदम। बिना भारी शब्दों के, बिना डराए।

हर समस्या पर एक CGA नोट — क्या करना है और क्या बिल्कुल नहीं

पहला कदम सही हो

notice के बाद का पहला जवाब ही आगे का रास्ता तय करता है। गलत पहला कदम सबसे महंगा पड़ता है।

सीधी भाषा

हर चीज़ उसी तरह लिखी है जैसे बैठकर समझाएंगे। सेक्शन का नंबर दिया है तो उसका मतलब भी साथ है।

क्या नहीं करना है

हर प्रॉब्लम के साथ एक लाइन ये भी — वो गलती जो लोग अक्सर करते हैं और बाद में भारी पड़ती है।

आम प्रॉब्लम्स

अपनी दिक्कत चुनिए

कैटेगरी से फ़िल्टर कीजिए, या सीधा सर्च कर लीजिए।

GSTGST registration कैंसिल या सस्पेंड हो गया

ऐसा होता क्यों है

अक्सर लगातार return न भरने पर डिपार्टमेंट खुद SCN निकाल देता है। कभी एड्रेस वेरिफिकेशन फेल होने पर भी होता है। portal पर स्टेटस सस्पेंडेड दिखने लगता है और e-invoice, e-way bill सब रुक जाते हैं।

क्या करना चाहिए

  • portal से SCN डाउनलोड कीजिए और पढ़िए कि वजह क्या लिखी है
  • जो return पेंडिंग हैं वो पहले भर दीजिए, लेट फीस के साथ
  • REG-18 में रिप्लाई दीजिए, और हर पॉइंट का जवाब अलग-अलग दीजिए
  • कैंसलेशन हो चुका है तो रिवोकेशन का रास्ता अभी भी खुला रहता है

ये मत कीजिए

SCN को इग्नोर मत कीजिए ये सोच कर कि नया registration ले लेंगे। पुराना कैंसिल रिकॉर्ड नए एप्लीकेशन पर सवाल खड़ा करता है।

इस समस्या पर बात कीजिए
GSTGSTR-1 और GSTR-3B के आंकड़े मिल नहीं रहे हैं

ऐसा होता क्यों है

एक महीने का invoice दूसरे महीने में डाल दिया, या credit note छूट गया, या amendment एक जगह किया और दूसरी जगह नहीं। सिस्टम दोनों returns मिलाता है और फर्क दिखते ही notice भेज देता है।

क्या करना चाहिए

  • पूरे साल का reconciliation बनाइए, सिर्फ उस महीने का नहीं जिसका notice आया है
  • हर फर्क के साथ उसका कारण और document जोड़िए
  • जो गलती सच में हुई है उसे अगले return में ठीक कर दीजिए
  • Reply में table बनाकर दीजिए - officer को ढूंढना न पड़े

ये मत कीजिए

बिना reconciliation के reply मत भेजिए। अधूरा जवाब दोबारा notice बुलाता है, और तब तक मामला बड़ा हो चुका होता है।

इस समस्या पर बात कीजिए
GSTGSTR-2B में credit नहीं दिख रहा, ITC अटक गया

ऐसा होता क्यों है

Supplier ने GSTR-1 नहीं भरा, या गलत GSTIN डाल दिया, या invoice की तारीख अगले पीरियड में डाल दी। Credit आपके खाते में तब तक नहीं आता जब तक supplier अपनी तरफ से न दिखाए।

क्या करना चाहिए

  • Supplier से लिखित में confirm कीजिए कि invoice किस return में दिखाया है
  • Purchase register और 2B का लाइन-बाय-लाइन मिलान रखिए
  • जो supplier बार-बार नहीं दिखाता, उसके साथ payment की शर्तों पर बात कीजिए
  • हर महीने मिलान कीजिए - साल के आखिर में सुधारना मुश्किल हो जाता है

ये मत कीजिए

बिना 2B में आए credit मत लीजिए ये सोच कर कि invoice तो हाथ में है। बाद में interest के साथ वापस करना पड़ता है।

इस समस्या पर बात कीजिए
GSTमाल रास्ते में रोक लिया, Section 129 का notice

ऐसा होता क्यों है

E-way bill expire हो गया, या vehicle number match नहीं किया, या invoice value और असली माल में फर्क निकला। गाड़ी और माल दोनों वहीं रोक लिए जाते हैं।

क्या करना चाहिए

  • तुरंत driver से सारे कागज़ की photo मंगवाइए - notice, order, e-way bill, invoice
  • Detention order में जो section और वजह लिखी है वो ध्यान से पढ़िए
  • जल्दी में पूरा amount भर देना ही एक रास्ता नहीं है - appeal का option रहता है
  • आगे के लिए e-way bill की validity और route अपने dispatch process में डाल दीजिए

ये मत कीजिए

Driver को अपने आप बात करने मत दीजिए। मौके पर दी गई बात बाद में आपके खिलाफ record हो जाती है।

इस problem पर बात कीजिए
Income Tax143(1) का intimation आया, demand निकल आई

ऐसा होता क्यों है

return में claim किया deduction system के record से match नहीं हुआ, या TDS का credit पूरा नहीं मिला, या arithmetic में फर्क निकला। ये computer से generate होता है, इसलिए छोटी सी mismatch भी demand बन जाती है।

क्या करना चाहिए

  • Intimation में दो column होते हैं - आपका figure और department का। Line-by-line मिलाइए
  • जहाँ फर्क है वहाँ का document निकालिए - Form 16, 26AS, deduction proof
  • Department सही है तो सुधार का रास्ता है, आप सही हैं तो reply का
  • portal पर Response to Outstanding Demand में अपना पक्ष दर्ज कर दीजिए

ये मत कीजिए

Demand को छोड़ मत दीजिए ये सोच कर कि अपने आप हट जाएगी। वो आगे के refund से adjust हो जाती है।

इस problem पर बात कीजिए
Income TaxAIS या 26AS में ऐसी इनकम दिख रही है जो मेरी नहीं है

ऐसा होता क्यों है

किसी ने गलत PAN quote कर दिया, या joint account की पूरी एंट्री एक ही PAN पर चली गई, या बैंक ने गलत रिपोर्ट कर दिया। AIS वही दिखाता है जो दूसरों ने बताया है।

क्या करना चाहिए

  • AIS में हर एंट्री के सामने feedback देने का ऑप्शन होता है - उसे इस्तेमाल कीजिए
  • Information is not fully correct या Belongs to other PAN चुनिए और वजह लिखिए
  • जिस बैंक या पार्टी ने रिपोर्ट किया है उनसे correction करवाइए
  • Feedback का स्क्रीनशॉट रखिए - बाद में काम आता है

ये मत कीजिए

AIS को सच मान कर उस इनकम पर टैक्स मत भर दीजिए। पहले चेक कीजिए कि वो आपकी है भी या नहीं।

इस प्रॉब्लम पर बात कीजिए
Income Taxreturn defective बता दी गई, 139(9) का notice

ऐसा होता क्यों है

बुक्स की डिटेल्स अधूरी छोड़ दी, या audit रिपोर्ट लिंक नहीं हुई, या जो शेड्यूल भरनी थी वो खाली रह गई। return filing तो हो जाती है, पर डिपार्टमेंट उसे अधूरा मान लेता है।

क्या करना चाहिए

  • notice में एरर कोड और डिस्क्रिप्शन लिखी होती है - वही असली बात है
  • सिर्फ वही हिस्सा ठीक कीजिए जो बताया गया है, पूरा return दोबारा मत बनाइए
  • portal पर e-Proceedings से ही रिस्पॉन्स दीजिए
  • रिस्पॉन्स के बाद acknowledgement डाउनलोड करके रख लीजिए

ये मत कीजिए

डिफेक्ट ठीक किए बिना छोड़िए मत। ऐसी return कई बार filing ही नहीं मानी जाती।

इस प्रॉब्लम पर बात कीजिए
Income Taxकैश क्रेडिट या लोन पर एडिशन लग गई (Section 68)

ऐसा होता क्यों है

Books में आई हुई रकम का सोर्स ऑफिसर को ठीक से साबित नहीं हुआ। सबसे ज़्यादा ये unsecured loan, share capital और cash sale पर होता है।

क्या करना चाहिए

  • तीन चीज़ें चाहिए - देने वाले की पहचान, उसकी हैसियत, और transaction असली होने का सबूत
  • हर lender का PAN, ITR, bank statement और confirmation file में रखिए
  • पैसा banking channel से आया हो, cash से नहीं
  • पुराने साल के cases में भी यही तीन documents मांगे जाते हैं

ये मत कीजिए

बिना document के सिर्फ ज़ुबानी सफाई मत दीजिए। Section 68 में साबित करने की ज़िम्मेदारी आपकी होती है।

इस problem पर बात कीजिए
Income TaxRefund नहीं आ रहा, portal पर कुछ साफ़ नहीं

ऐसा होता क्यों है

आम वजह तीन होती हैं - bank account pre-validate नहीं है, पुरानी demand से adjust हो गया, या return अभी processing में है।

क्या करना चाहिए

  • Portal पर Refund Status देखिए - वहां वजह लिखी होती है
  • Bank account pre-validated और PAN से linked होना चाहिए
  • पुरानी demand से adjust हुआ है तो उस demand को पहले निपटाइए
  • Account बंद हो चुका है तो नया validate करके refund reissue मांगिए

ये मत कीजिए

बार-बार return revise मत कीजिए। हर revision processing दोबारा शुरू कर देता है।

इस problem पर बात कीजिए
TDSProperty खरीदी, 194-IA का TDS काटना भूल गए

ऐसा होता क्यों है

खरीदार को प्रॉपर्टी पेमेंट पर TDS काट कर जमा करना होता है। ज़्यादातर लोग समझते हैं कि ये बिल्डर या सेलर का काम है, और notice खरीदार को आता है।

क्या करना चाहिए

  • Form 26QB भरिए - हर सेलर और हर खरीदार के लिए अलग
  • लेट हो गया है तो इंटरेस्ट और फीस के साथ अभी भी भरा जा सकता है
  • सेलर को Form 16B दीजिए ताकि वो अपने return में क्रेडिट ले सके
  • एक से ज़्यादा सेलर या खरीदार हैं तो शेयर के हिसाब से अलग-अलग फॉर्म भरिए

ये मत कीजिए

सेलर के कहने पर बाद में देख लेंगे मत कीजिए। डिफ़ॉल्ट खरीदार के नाम पर चढ़ता है, सेलर के नहीं।

इस प्रॉब्लम पर बात कीजिए
TDSTRACES पर शॉर्ट डिडक्शन या लेट filing का डिफ़ॉल्ट दिख रहा

ऐसा होता क्यों है

PAN गलत डाल दिया, या रेट कम लगा दिया, या चालान return से लिंक नहीं हुआ। TRACES हर क्वार्टर का मिलान करके डिफ़ॉल्ट लिस्ट बना देता है।

क्या करना चाहिए

  • TRACES से जस्टिफिकेशन रिपोर्ट डाउनलोड कीजिए - उसमें हर लाइन का कारण होता है
  • PAN की गलती है तो करेक्शन स्टेटमेंट से ठीक हो जाता है
  • चालान मिसमैच है तो ऑनलाइन करेक्शन से लिंक कर दीजिए
  • हर क्वार्टर के बाद डिफ़ॉल्ट चेक करने की आदत डालिए

ये मत कीजिए

डिफ़ॉल्ट को लंबे समय तक लंबित मत रखिए। डिडक्टी का क्रेडिट अटकता है और वो आपसे ही पूछेगा।

इस प्रॉब्लम पर बात कीजिए
ROCDIN डीएक्टिवेट हो गया, KYC नहीं भरी

ऐसा होता क्यों है

हर director को हर साल DIR-3 KYC देनी होती है। न देने पर DIN डीएक्टिवेट हो जाता है और उस DIN से कोई फॉर्म नहीं भरता।

क्या करना चाहिए

  • DIR-3 KYC अब भी भरी जा सकती है, fee के साथ
  • Mobile और email पर OTP verify होता है - वही नंबर दीजिए जो आप use करते हैं
  • एक बार activate होने के बाद pending forms भर दीजिए
  • अगले साल के लिए reminder लगा लीजिए - ये हर साल का काम है

ये मत कीजिए

नया DIN लेने की कोशिश मत कीजिए। एक व्यक्ति के पास एक ही DIN हो सकता है।

इस problem पर बात कीजिए
ROCCompany struck off हो गयी, नाम register से हट गया

ऐसा होता क्यों है

लगातार annual filing न होने पर या business बंद पड़े रहने पर ROC खुद company का नाम काट देता है। Bank account freeze हो जाता है और directors पर असर पड़ता है।

क्या करना चाहिए

  • पहले ये तय कीजिए कि company सच में चाहिए या नहीं
  • चाहिए तो revival का रास्ता NCLT से होता है, सारे pending filings के साथ
  • Bank statement और business होने का सबूत जोड़िये
  • Directors का DIN status भी साथ में check कर लीजिए

ये मत कीजिए

Struck off company के नाम पर काम जारी मत रखिए। उस दौर के transactions पर सवाल खड़ा होता है।

इस problem पर बात कीजिए
ROCDirector appointment या resignation file नहीं हुआ

ऐसा होता क्यों है

Board meeting हो गयी, resignation letter आ गया, पर form टाइम पर नहीं गया। Register और MCA record अलग-अलग हो जाते हैं, और बाद में हर form पर दिक्कत आती है।

क्या करना चाहिए

  • Appointment के लिए DIR-12, consent DIR-2 के साथ
  • Resignation पर company DIR-12 भरती है, और director खुद DIR-11 भर सकता है
  • Board resolution और letter की date form की date से मैच होनी चाहिए
  • Statutory registers भी उसी दिन update कीजिये, सिर्फ form भर कर मत छोड़िये

ये मत कीजिये

Resign करने वाले director को ये मत कहने दीजिये कि company भर देगी। DIR-11 खुद भरना ही उनकी सुरक्षा है।

इस problem पर बात कीजिये
Trust / NGO12AB या 80G का notice आया, registration खतरे में

ऐसा होता क्यों है

Application में दी गयी जानकारी और actual activity में फर्क दिखा, या documents अधूरे थे, या donation का record ठीक से नहीं था। Department clarification मांगता है।

क्या करना चाहिए

  • Notice में जो point उठाए गए हैं उनकी list बनाइये, एक भी मत छोड़िये
  • Trust deed, activity report, और donation का पूरा record तैयार रखिये
  • खर्च का objects से रिश्ता साफ़ दिखाइए - यही सबसे ज़्यादा पूछा जाता है
  • Portal पर ही reply दीजिये और acknowledgement रखिये

ये मत कीजिये

आख़िरी दिन तक मत रुकिए। इन notices में समय बढ़ाना आसान नहीं होता।

इस problem पर बात कीजिये
Trust / NGODonation का statement नहीं भरा, donors को deduction नहीं मिल रहा

ऐसा होता क्यों है

80G वाले trust को donation की details file करनी होती है और donor को certificate देना होता है। ना होने पर donor का claim अटक जाता है और वो trust से ही पूछता है।

क्या करना चाहिए

  • Donor-wise record रखिये - नाम, PAN, amount, mode
  • Cash donation की अपनी सीमा होती है, उसे ध्यान में रखिए
  • Statement भरने के बाद donor को सर्टिफिकेट ज़रूर भेजिए
  • साल भर रिकॉर्ड बनाइए, आखिर में एक साथ मत कीजिए

यह मत कीजिए

बिना PAN के बड़े दान मत लीजिए। बाद में न donor को फायदा मिलता है न ट्रस्ट को।

इस समस्या पर बात कीजिए

एक ज़रूरी बात

यह पेज क्या है, और क्या नहीं

यह सामान्य जानकारी है

यहाँ लिखी बात आम हालात के लिए है। आपके केस का फैसला आपके अपने तथ्यों और दस्तावेजों पर होता है।

यहाँ कोई तारीख या आंकड़ा नहीं

Due date, लेट फीस और ब्याज बदलते रहते हैं और एक्सटेंशन भी आते हैं। इसलिए यहाँ कोई नंबर नहीं दिया — वो आपके केस पर कन्फर्म करके बताया जाता है।

notice आया हो तो देर मत कीजिए

हर notice में जवाब देने का अपना समय होता है। जितनी जल्दी देख लेंगे, उतने रास्ते खुले रहते हैं।

AAarzoo से पूछिए
A
AarzooCGA India असिस्टेंट · ऑनलाइन