नया registration
एक स्टेट, नॉर्मल या कंपोजिशन
- टाइप का चुनाव
- डॉक्यूमेंट्स की तैयारी
- एप्लीकेशन और ARN फॉलो-अप
- सर्टिफिकेट और invoice फॉर्मेट
₹1,500 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का स्कोप देखने के बाद तय होती है
GST · CGST Act, 2017
बिजनेस का टाइप, मुख्य जगह, और HSN — ये तीनों एप्लीकेशन में जो भर दिया जाता है, वही सालों चलता है। बाद में हर चीज़ में बदलाव करना पड़ता है, और कुछ चीज़ें बदलती ही नहीं।
काम में क्या शामिल है
फीस
नीचे हमारी प्रोफेशनल फीस दी गई है। registration की कोई सरकारी फीस नहीं लगती; नोटरी या डॉक्यूमेंटेशन का खर्चा अलग हो सकता है।
एक स्टेट, नॉर्मल या कंपोजिशन
₹1,500 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का स्कोप देखने के बाद तय होती है
एक से ज़्यादा GSTIN, सेलर या एक्सपोर्ट
₹3,500 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का स्कोप देखने के बाद तय होती है
पुराना registration ठीक कराना है
₹5,000 से शुरू · + GST
सटीक फीस स्कोप देखने के बाद तय होती है
इस पेज पर दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है, प्रोफेशनल सलाह नहीं। टैक्स की स्थिति तथ्यों और उस वक्त के कानून पर निर्भर करती है — अपने केस के लिए हमसे बात कर लीजिए।
नंबर मिलते ही return की ज़िम्मेदारी शुरू हो जाती है, चाहे सेल हो या न हो। इसलिए लेने से पहले यह तय होना चाहिए कि ज़रूरत है भी या नहीं।
एड्रेस प्रूफ कमज़ोर हो या प्रेमिसेस मैच न करे तो एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है, या बाद में सस्पेंशन का notice आता है।
स्कोप
आपका बिजनेस कैसे चलता है, उसके हिसाब से registration का टाइप बदल जाता है।
रेगुलर बिजनेस के लिए नया GSTIN — पूरी डॉक्यूमेंटेशन के साथ।
छोटे बिजनेस के लिए, जहाँ सिंपल filing चाहिए और क्रेडिट की ज़रूरत कम हो।
Amazon, Flipkart या अपनी वेबसाइट — प्लेटफार्म की अपनी ज़रूरतें होती हैं।
हर राज्य का अपना GSTIN — अगर गोदाम या branch कहीं और हो तो ज़रूरी हो जाता है।
किसी दूसरे राज्य में temporary स्टॉल या event के लिए।
बिना टैक्स के export करने के लिए LUT — हर साल renew होती है।
Address, business नाम, partner या director बदला हो तो रिकॉर्ड update।
Business बंद हो गया हो तो सही तरीके से cancel कराना, वरना liability चलती रहती है।
Department ने cancel कर दिया हो तो उसे वापस चालू कराना।
आम दिक्कतें
ये वो चीज़ें हैं जो registration के आस-पास सबसे ज़्यादा अटकती हैं।
Address proof, NOC या फोटो — कोई एक document department की requirement से मैच नहीं किया।
Returns pending थे या verification में premises नहीं मिला।
घर से काम हो रहा है और proof कैसे देना है, ये clear नहीं।
अब late fee जुड़ चुकी है और portal आगे का काम रोक रहा है।
गोदाम या delivery दूसरे राज्य से हो रही है लेकिन registration नहीं है।
बिना cancel किए return की ज़िम्मेदारी खत्म नहीं होती।
प्रोसेस
पहले ये तय करें कि registration लेना चाहिए भी या नहीं, और कौन सा टाइप।
फोटो, प्रूफ और एड्रेस के वो documents जो डिपार्टमेंट असल में मांगता है।
Application, ARN और डिपार्टमेंट के सवालों का जवाब।
Certificate, invoice फॉर्मेट और पहली filing का सेटअप।
ये आपके टर्नओवर, राज्य और बिजनेस टाइप पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में टर्नओवर कम होने पर भी इसे लेना पड़ता है — जैसे inter-state सप्लाई या ई-कॉमर्स पर बेचना। आप अपना काम बता दीजिए, हम साफ बता देंगे।
अपना घर है तो प्रॉपर्टी पेपर, किराये पर है तो रेंट एग्रीमेंट और मालिक की NOC। बिजली का बिल भी अक्सर चाहिए होता है।
ये डिपार्टमेंट के प्रोसेस पर है, इसलिए हम कोई दिन नहीं बताते। Documents पूरे हों तो application उसी दिन लग जाती है, और ARN से स्टेटस चेक होता रहता है।
हाँ। पहले reject होने की वजह देखते हैं, क्योंकि वही गलती दोबारा हुई तो फिर reject होगा। उसके बाद सही documents के साथ दोबारा file करते हैं।
इसमें filing आसान होती है लेकिन क्रेडिट नहीं मिलता और कुछ बिजनेस इसमें आ ही नहीं सकते। आपके ग्राहक बिजनेस वाले हैं या आम लोग — इससे फैसला बदल जाता है।
पहले सारे पेंडिंग return भरने पड़ते हैं, उसके बाद cancellation की application जाती है। बिना cancel किए छोड़ देना सबसे महंगा रास्ता है।
और भी
आप क्या बेचते हैं, किस राज्य में, और online या offline — बस इतना काफी है। हम बता देंगे कि registration लेना चाहिए या नहीं, कौन सा type बनेगा और क्या documents लगेंगे। इसके लिए कोई charge नहीं है।