तेज़। सटीक। बिना किसी परेशानी के।

Startup · DPIIT · फंडिंग

आइडिया से फंडिंग तक —
पेपरवर्क वही है जो ड्यू डिलिजेंस में खुलेगा।

इन्वेस्टर आपका डेक बाद में देखता है, कैप टेबल और कंप्लायंस पहले। जो चीज़ें राउंड के वक्त परेशानी बनती हैं, वो शुरू में सिर्फ एक दिन का काम होती हैं।

काम में क्या शामिल है

  • एंटिटी और कैप टेबल का सेटअप
  • DPIIT रिकग्निशन
  • ईसॉप पूल और वैल्यूएशन
  • फाउंडर और शेयरहोल्डर एग्रीमेंट
  • Funding round की डॉक्यूमेंटेशन
  • Monthly compliance का कैलेंडर
2,500+पूरे भारत में client
20+प्रोफेशनल्स और स्टाफ
4office — UP, दिल्ली, हरियाणा

Fees

काम और fees

Startup का काम stage पर चलता है। नीचे शुरुआती numbers हैं; scope देख कर fixed quote पहले मिल जाता है।

S1

Incorporation kit

Company या LLP शुरू करनी है

  • Structure का comparison और decision
  • Incorporation, PAN, TAN और bank documentation
  • Founders agreement का draft
  • पहला साल का compliance calendar

₹15,000 से शुरू · + GST · government fees अलग
Exact fee scope देखने के बाद fix होती है

S1 के बारे में पूछिए
सबसे common
S2

Funding ready

Round की तैयारी या अभी पैसा आया है

  • Cap table और registers का cleanup
  • Pending ROC filings पूरे
  • DPIIT recognition की application
  • ESOP scheme और pool का setup
  • Valuation और reporting का coordination
  • Data room checklist

₹35,000 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का दायरा (scope) देखने के बाद तय होती है

S2 के बारे में पूछिए
S3

Startup CFO

चलती हुई company, monthly numbers चाहिए

  • Books, MIS और burn-runway reporting
  • GST, TDS और payroll की पूरी cycle
  • Board और investor reporting support
  • ROC और annual filings
  • हर महीने एक review call

₹25,000 / month से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का दायरा (scope) देखने के बाद तय होती है

S3 के बारे में पूछिए

इस page पर दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है, professional advice नहीं। Tax positions तथ्यों और उस वक्त के कानून पर निर्भर करती हैं — अपने केस के लिए हमसे बात कर लीजिए।

Round के वक्त सब कुछ एक साथ खुलता है

Missing minutes, register जो update नहीं हुए, share allotment जिसका filing नहीं हुआ — due diligence में यही चीज़ें deal धीमी करती हैं, और कभी valuation पर असर डालती हैं।

Structure बाद में बदलना महंगा है

Founders के बीच equity, vesting और roles — जो शुरू में एक page का document है, वो बाद में legal matter बन जाता है। इसलिए पहले दिन ठीक करना सबसे सस्ता है।

नया · Startup funding

Government grants, seed funding और 80-IAC tax exemption

DPIIT recognition, NIDHI-SSS, TIDE 2.0, MSME loans और गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र की startup schemes — हर scheme में कितना मिलता है, कौन eligible है और कितना time लगता है। सभी schemes देखिए →

Scope

क्या-क्या cover होता है

हर startup को हर चीज़ की ज़रूरत नहीं। आप किस stage पर हैं — idea, revenue या raise — उसी हिसाब से scope बनता है।

Structure और incorporation

Pvt Ltd, LLP या OPC — funding, liability और ESOP के हिसाब से कौन सा फिट है। Incorporation के साथ PAN, TAN, bank और registrations।

Founders का documentation

Founders agreement, roles, vesting और exit — ताकि बाद में “मैंने तो यह सोचा था” वाली situation न आए।

DPIIT startup recognition

Recognition के बाद कुछ benefits और exemptions का रास्ता खुलता है। Eligibility और application दोनों हम देखते हैं।

ESOP pool

Pool का size, scheme के terms, board और shareholder approvals, और employees के हाथ में taxation कब लगती है — सब पहले से साफ़।

Valuation support

Round, ESOP और foreign investment — तीनों जगह valuation का अपना framework है। कौन सा report किस काम के लिए चाहिए, वो हम बताते हैं।

Foreign investment reporting

बाहर से पैसा आया तो उसकी reporting की timeline होती है। Miss होने पर penalty लगती है, और अगला round तक इससे अटक सकता है।

Cap table और registers

हर allotment, transfer और ESOP grant का record। Investor सबसे पहले यही मांगता है।

Due diligence readiness

एक data room checklist — कौनसे documents, किस form में। Round शुरू होने से पहले तैयार।

Books, MIS और virtual CFO

Monthly numbers, burn और runway — board और investor दोनों को यही चाहिए होता है।

Stage के हिसाब से

आप कहां हैं, पहले क्या करना है

ज़्यादातर founders हमसे इन तीन में से किसी एक वक़्त पर मिलते हैं।

अभी सिर्फ idea है

Structure choose करना, incorporate करना और founders के बीच equity लिखित में करना — बस इतना। बाकी चीज़ें revenue आने पर।

Revenue शुरू हो गया

GST, TDS और payroll की cycle set करनी होती है, और books को investor-readable बनाना होता है।

Raise करने जा रहे हैं

Cap table साफ़, registers अपडेटेड, पेंडिंग filing पूरे, और valuation और agreements का सेट तैयार।

पैसा आ गया

Allotment, रिपोर्टिंग की समय सीमा और फंड्स का इस्तेमाल — सब समय पर। यही चीज़ अगले राउंड में देखी जाती है।

टीम बढ़ रही है

ESOP पूल और पेरोल कंप्लायंस — दोनों एक साथ चलने चाहिए।

दो को-फाउंडर अलग हो रहे हैं

शेयर ट्रांसफर, वेस्टिंग का हिसाब और डॉक्यूमेंटेशन — इसे अधूरा छोड़ना सबसे महंगा पड़ता है।

प्रोसेस

कैसे चलते हैं

1

कॉल

स्टेज, टीम और अगला माइलस्टोन — 20 मिनट में तस्वीर साफ़ हो जाती है।

2

चेकलिस्ट

क्या-क्या बनना है और किस क्रम में, तारीखों के साथ।

3

काम शुरू करें

filing, agreements और registers — हम करते हैं, आप प्रोडक्ट पर ध्यान दें।

4

मेंटेन रखें

हर महीने का कंप्लायंस और cap table अपडेट, ताकि राउंड के वक़्त कुछ खोजना न पड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Pvt Ltd लें या LLP?

अगर बाहर से फंडिंग लेनी है, ESOP देना है या इक्विटी स्प्लिट करना है — Pvt Ltd ही प्रैक्टिकल है। LLP तब ठीक है जब दो-तीन partner हों, फंडिंग का प्लान न हो और कंप्लायंस हल्का चाहिए। हम आपके प्लान पर दोनों की तुलना लिखित में देते हैं।

DPIIT recognition से क्या मिलता है?

Recognition के बाद कुछ छूट और स्कीमों का रास्ता खुलता है, लेकिन सब ऑटोमैटिक नहीं होते — हर एक की अपनी शर्त होती है। एलिजिबिलिटी हम पहले चेक करते हैं, फिर अप्लाई करते हैं।

ESOP देना है, कब शुरू करें?

जितना जल्दी पूल बना लें उतना आसान रहता है — बाद में डाइल्यूशन और अप्रूवल दोनों मुश्किल हो जाते हैं। स्कीम की शर्तें और कर्मचारी पर टैक्स कब लगेगा, यह पहले लिखित में होना चाहिए।

Valuation रिपोर्ट कौन बनाता है?

यह इस पर निर्भर करता है कि रिपोर्ट किस काम के लिए चाहिए — हर उद्देश्य का अपना फ्रेमवर्क और अपना प्रोफेशनल होता है। हम बताते हैं कि आपके केस में कौन सी रिपोर्ट चाहिए और उसे तैयार करवाते हैं।

Foreign investor पैसा डाल रहा है, क्या एक्स्ट्रा है?

Reporting की टाइमलाइन होती है और प्राइसिंग के नियम भी। यह मिस होने पर penalty लगती है। इसलिए पैसा आने से पहले ही प्रोसेस सेट कर लेना बेहतर है।

अभी रेवेन्यू नहीं है, फिर भी compliance ज़रूरी है?

हाँ। company बनी है तो annual filing, बोर्ड मीटिंग और रजिस्टर का काम चलता रहता है, चाहे रेवेन्यू जीरो हो। यह छोटा काम है, लेकिन छूट जाए तो penalty रोज़ बढ़ती है।

और भी

Related services

Startup Funding & Grants

DPIIT, NIDHI-SSS, TIDE 2.0, MSME और स्टेट स्कीम्स

Trademark & IP

Search, filing, objection और renewal

Payroll & HR

Salary TDS, PF, ESI और लेबर compliance

Compliance Retainers

हर महीने का काम एक फिक्स्ड प्लान में

अपना स्टेज बता दीजिए

कितने founders, क्या बनाया है, और अगला माइलस्टोन क्या है — इतने से हम बता देंगे कि अभी क्या-क्या करना चाहिए। इसके लिए कोई चार्ज नहीं।

WhatsApp पर बात करिए
AAarzoo से पूछिए
A
AarzooCGA India असिस्टेंट · ऑनलाइन