Hatchery, farm और integration — तीनों के requirements अलग हैं। नीचे वो सब है जो इस sector में आम तौर पर लगता है; आपके model पर कौन सा लगेगा, वो पहली बात में तय हो जाता है।
Entity और registration
Proprietor, partnership, LLP या Pvt Ltd — capacity और funding के हिसाब से फैसला। साथ में PAN, TAN, Udyam और premises का registration।
GST registration
Supply का nature देख कर तय होता है कि registration बनता है या नहीं, और किस-किस state में। सिर्फ exempt supply और mixed supply का जवाब अलग होता है।
Input credit और reversal
Exempt और taxable supply का बंटवारा, common inputs पर rule के मुताबिक reversal का working, और blocked credit की पहचान।
Income tax और books
Business income का हिसाब, mortality और feed consumption का मैनेजमेंट, stock valuation, presumptive option की सुविधा और audit की स्थिति।
Grower और integration contracts
Chick, feed और medicine किसकी property रहेगी, growing charges कैसे बनेंगे, mortality का नुकसान किसका — ये सब लिखित में। ज़ुबानी समझौता ही सबसे महंगा पड़ता है।
TDS और TCS
Growing charges, transport, contract manufacturing और बड़ी खरीदारी पर deduction या collection किस head में आता है, और उसकी quarterly filing।
Pollution board consent
Capacity के हिसाब से category assessment, Consent to Establish और Consent to Operate, और litter, waste water और mortality disposal का रिकॉर्ड।
Licence और approvals
जहाँ processing, packing या trading होती है वहाँ FSSAI; feed से जुड़ी ज़रूरतें; local body और animal husbandry department का registration।
Project report और बैंक
CMA data, projections और scheme-based funding के लिए documentation — बैंक के format में, न कि generic template में।