तेज़। सही। बिना किसी परेशानी के।

Crypto · VDA · Section 115BBH

Crypto का मुनाफा हो या नुकसान —
हिसाब दोनों का ITR में जाता है।

एक्सचेंज से डेटा डिपार्टमेंट के पास पहले से पहुँच चुका है। सही कंप्यूटेशन, Schedule VDA और 194S का TDS मैच — तीनों एक साथ करने पड़ते हैं।

काम में क्या शामिल है

  • एक्सचेंज और वॉलेट स्टेटमेंट का हिसाब
  • ट्रेड-वाइज मुनाफे की कंप्यूटेशन
  • खरीद की लागत (Cost of acquisition) की ट्रेसिंग
  • Schedule VDA की तैयारी
  • 194S के credit का मिलान
  • पिछले साल का cleanup
2,500+पूरे भारत में हमारे client
20+Professional और स्टाफ
4office — UP, दिल्ली, हरियाणा

Fees

काम और fees

Crypto का काम transaction count पर चलता है, इसलिए starting point यहाँ दिया है। Statement देख कर exact नंबर पहले बता देते हैं, काम शुरू करने से पहले।

C1

Single exchange

एक Indian exchange, सीधे buy-sell, limited transactions

  • Exchange report का review
  • 194S TDS का AIS/26AS से मिलान
  • Schedule VDA के साथ ITR filing
  • आपके रिकॉर्ड के लिए computation sheet

₹3,500 से शुरू · + GST
Exact fee scope देखने के बाद fix होती है

C1 के बारे में पूछिए
सबसे common
C2

Multi-exchange / P2P

कई exchanges, P2P deals, wallets या foreign platforms

  • सभी platforms का data consolidate
  • Wallet transfers और cost basis tracing
  • Foreign holdings की reporting का assessment
  • Business income vs VDA gain का bifurcation
  • Schedule VDA के साथ ITR filing

₹7,500 से शुरू · + GST
Exact fee scope देखने के बाद fix होती है

C2 के बारे में पूछिए
C3

पुराने साल / notice

पिछले सालों की ट्रेडिंग डिक्लेयर नहीं हुई, या notice आ गया

  • पिछले सालों का रिकंस्ट्रक्शन
  • Updated return की संभावना का असेसमेंट
  • Notice का जवाब ड्राफ्ट और filing
  • डिपार्टमेंट के साथ फॉलो-अप

₹15,000 से शुरू · + GST
सटीक फीस काम का दायरा देखने के बाद तय होती है

C3 के बारे में पूछिए

इस पेज पर दी गई जानकारी सामान्य सूचना है, प्रोफेशनल सलाह नहीं। टैक्स की स्थिति तथ्यों और उस समय के कानून पर निर्भर करती है — अपने केस के लिए हमसे बात कर लीजिए।

“मैंने तो विड्रॉ ही नहीं किया”

टैक्स विड्रॉल पर नहीं, transfer पर लगता है। एक कॉइन बेचकर दूसरा खरीदा — वो भी transfer है। बैंक में पैसा आया या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता।

AIS में पहले से दिख रहा है

भारतीय एक्सचेंज 194S के तहत 1% TDS काटकर रिपोर्ट करते हैं, और वो आपके AIS/26AS में आता है। ITR में वो एंट्रीज न हों तो मिसमैच notice सीधा आता है।

नियम

क्रिप्टो टैक्स के 6 नियम जो सबसे ज़्यादा मिस होते हैं

ये नॉर्मल कैपिटल गेन जैसा नहीं चलता — Income-tax Act में VDA के लिए अलग सेक्शन है, और उसमें छूट बहुत कम है।

फ्लैट 30% — स्लैब नहीं

सेक्शन 115BBH के तहत VDA transfer के फायदे पर फ्लैट 30% (प्लस सरचार्ज और सेस)। आपकी इनकम ₹5 लाख हो या ₹50 लाख — रेट वही रहता है।

सिर्फ खरीद की लागत घटा सकते हैं

खरीदने की लागत के अलावा कुछ भी डिडक्ट नहीं होता — न एक्सचेंज फीस, न इंटरनेट, न लैपटॉप, न एडवाइजरी फीस। इसलिए “खर्चे निकालकर” वाली कैलकुलेशन यहाँ काम नहीं करती।

Loss set-off और carry forward नहीं

एक कॉइन के loss को दूसरे कॉइन के profit से adjust नहीं कर सकते, salary या business income से तो बिल्कुल नहीं। और loss अगले साल carry forward भी नहीं होता।

1% TDS u/s 194S

Transfer पर 1% TDS। Indian exchange खुद काट लेता है; P2P और wallet-to-wallet में ज़िम्मेदारी buyer की होती है। यह TDS आपका credit है — claim करना आपके हाथ में है।

Schedule VDA — transaction-wise

ITR में VDA के लिए अलग schedule है जिसमें acquisition date, transfer date, cost और consideration जाते हैं। सिर्फ net figure डाल देना बाद में query खड़ा करता है।

Gift, airdrop और reward

बिना पैसे के मिला हुआ VDA receiver के हाथ में taxable हो सकता है। Mining या staking से आया reward, और बाद में उसका transfer — दोनों अलग events हैं।

Cases

किस-किस टाइप का काम हमारे पास आता है

हर case का data source अलग होता है — इसलिए पहला काम statement निकालना और reconcile करना होता है, computation बाद में।

Indian exchange trading

WazirX, CoinDCX, Zebpay टाइप accounts — trade report download, 194S TDS का 26AS/AIS से मिलान, और Schedule VDA।

Foreign exchange और P2P

Binance, Bybit, OKX या P2P deals। यहाँ TDS अपने आप नहीं कटता, और अगर आप resident हैं तो foreign holdings की reporting का सवाल भी अलग से खड़ा होता है।

Self-custody wallets

MetaMask, Ledger, Trust Wallet। On-chain data से transfers निकाल कर cost basis बनाते हैं — यही सबसे ज़्यादा time लेता है।

Mining, staking और airdrop

Reward मिलने पर एक treatment, बाद में बेचने पर दूसरी। दोनों अलग-अलग record करने पड़ते हैं वरना double taxation का risk बनता है।

NFT और gaming assets

NFT भी VDA की definition में आ सकता है। Royalty और secondary sale का treatment अलग देखना पड़ता है।

Crypto में payment मिला

Freelancer या business को USDT/BTC में payment मिला — वो business income है, VDA gain नहीं। दो अलग heads, दो अलग rates।

Process

काम कैसे होता है

1

Data

सभी exchanges, wallets और P2P का statement एक जगह। जो missing है वो हम लिस्ट बना कर मांगते हैं।

2

Reconcile

AIS, 26AS और exchange रिपोर्ट का मिलान। 194S TDS का हर entry मैच होना चाहिए।

3

Computation

Cost basis, transfer-wise gain, और business income vs VDA gain का अलग-अलग बंटवारा।

4

Filing

Schedule VDA के साथ ITR filing, और working papers आपको दे देते हैं — notice आए तो जवाब रेडी रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैंने loss किया है, फिर भी ITR में दिखाना ज़रूरी है?

हाँ। loss पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन transactions reportable हैं और exchange ने उन्हें पहले ही रिपोर्ट कर दिया है। रिपोर्ट न करने से mismatch बनता है — और mismatch ही notice की सबसे आम वजह है।

एक कॉइन में प्रॉफिट, दूसरे में loss — नेट कर सकते हैं?

नहीं। VDA के केस में एक asset का loss दूसरे asset के gain से set off नहीं होता। इसलिए कई बार टैक्स नेट प्रॉफिट से ज़्यादा निकल आता है — ये पहले से पता होना चाहिए, filing के दिन नहीं।

TDS तो exchange ने काट लिया, अब कुछ करना बचा है?

हाँ। 1% TDS सिर्फ एडवांस कलेक्शन है, फाइनल टैक्स नहीं। Actual liability 30% पर बनती है, और कटा हुआ TDS उसमें क्रेडिट होता है — वो क्लेम करने के लिए return file करना ज़रूरी है।

Foreign exchange पर अकाउंट है, क्या एक्स्ट्रा करना पड़ता है?

आपकी residential status पर डिपेंड करता है। Resident और ordinarily resident हैं तो foreign assets की अलग रिपोर्टिंग का सवाल आता है, और उसकी गलती पर penalty इनकम से बहुत बड़ा हो सकता है। ये हम केस-दर-केस देख कर बताते हैं।

Crypto को गिफ्ट किया या लिया है तो?

देने वाले और लेने वाले — दोनों का ट्रीटमेंट अलग है, और रिश्ता क्या है इससे भी फर्क पड़ता है। डिटेल्स भेज दीजिए, हम साफ़-साफ़ बता देंगे।

क्या आप ट्रेडिंग advice भी देते हैं?

नहीं। हम क्या खरीदना या बेचना है उसपर advice नहीं देते। हमारा काम सिर्फ taxation, रिपोर्टिंग और notices तक है।

और भी

Related services

Manufacturing Compliance

GST, जॉब वर्क, फैक्ट्री और MSME

विदेशी आय & NRI

Schedule FA, Form 67, DTAA

इंटरनेशनल टैक्स

15CA/CB, transfer pricing, PE

कॉम्प्लायंस रिटेनर्स

हर महीने का काम एक फिक्स्ड प्लान में

GST notice SOS

notice का जवाब 48 घंटे में

अपना क्रिप्टो स्टेटमेंट भेजिये

एक्सचेंज की रिपोर्ट फाइल WhatsApp पर भेज दीजिये। हम देखकर बतायेंगे कि कितना काम है, कितनी फीस लगेगी, और कोई रिस्क एरिया है या नहीं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं।

WhatsApp पर बात करिये
AAarzoo से पूछिए
A
AarzooCGA India असिस्टेंट · ऑनलाइन