तेज़। सटीक। बिना किसी परेशानी के।

CA · GST refund

आपका पैसा सरकार के पास अटका है — उसे सही कैटेगरी, सही दस्तावेज़ों और समय के अंदर वापस लाइए।

GST refund में सबसे ज़्यादा क्लेम तकनीकी गलतियों से अटकते हैं — गलत कैटेगरी, invoice डेटा मिसमैच, BRC/FIRC मिसिंग या समय सीमा निकल जाना। हम पात्रता की जांच से लेकर RFD-01, ऑफिसर की पूछताछ, deficiency memo, show cause और appeal तक पूरा काम करते हैं।

काम में क्या शामिल है

  • पात्र राशि और कैटेगरी की गणना
  • Statement 3/3A/4 और invoice-wise डेटा
  • RFD-01 filing और संलग्नक
  • ऑफिसर की पूछताछ और व्यक्तिगत सुनवाई
  • Deficiency memo (RFD-03) के बाद नया क्लेम
  • रिजेक्शन पर जवाब और appeal
2,500+पूरे भारत में client
20+पेशेवर और स्टाफ
CA · CS · CMA · Advocateएक ही firm में

Fees

काम और fees

Fee category, periods की संख्या और invoices की volume पर depend करती है। पहले data देख कर eligible amount और fee लिखित में बता देते हैं।

सबसे common
R1

Refund filing

एक category, एक या कुछ periods

  • Eligibility और amount की गणना
  • Statements और annexures
  • RFD-01 filing
  • Acknowledgement तक फॉलो-अप

काम के हिसाब से फिक्स्ड फीस
सटीक फीस काम का दायरा देखने के बाद लिखित में तय होती है

R1 के बारे में पूछिए
R2

filing + प्रतिनिधित्व

जिनके क्लेम पर सवाल पूछे जाते हैं

  • R1 का पूरा काम
  • Officer के सवालों का जवाब
  • व्यक्तिगत सुनवाई
  • RFD-08 का जवाब (RFD-09)

काम के हिसाब से फिक्स्ड फीस
सटीक फीस काम का दायरा देखने के बाद लिखित में तय होती है

R2 के बारे में पूछिए
R3

appeal

refund रिजेक्ट या कम मंजूर हुआ

  • ऑर्डर का विश्लेषण
  • APL-01 appeal ड्राफ्टिंग और filing
  • Appellate सुनवाई
  • Re-credit और ब्याज का फॉलो-अप

काम के हिसाब से फिक्स्ड फीस
काम का स्कोप देखने के बाद ही सही फीस लिखित में तय की जाती है

R3 के बारे में पूछिए

इस पेज पर दी गई जानकारी सामान्य सूचना है, प्रोफेशनल सलाह नहीं। कानूनी स्थिति तथ्यों और उस समय के कानून पर निर्भर करती है — अपने केस के लिए हमसे बात कर लीजिए।

पहले डेटा, फिर filing

GSTR-1, 3B, 2B और बुक्स का मिलान करके ही क्लेम बनाते हैं — ताकि ऑफिसर को mismatch का बहाना न मिले।

CA और Advocate साथ

Refund rejection का जवाब और appeal टेक्निकल भी है और लीगल भी। दोनों एक ही फाइल पर होते हैं।

स्कोप

किस-किस चीज़ का refund मिलता है

कैटेगरी सही चुनी तो आधा काम हो गया — हर कैटेगरी का फॉर्मूला और डॉक्युमेंट्स अलग हैं।

Rule 89(4)

Export without payment (LUT)

Goods या services export पर जमा हुआ unutilised ITC — Rule 89(4) के फॉर्मूला से।

Rule 96

Export with IGST

Goods export में IGST का refund shipping bill के जरिए; services में RFD-01 से।

Sec 16 IGST

SEZ supplies

SEZ unit/developer को सप्लाई — LUT पर ITC या IGST पे करके refund।

Sec 54(3)(ii)

Inverted duty structure

इनपुट पर रेट ज़्यादा, आउटपुट पर कम — Rule 89(5) फॉर्मूला से unutilised ITC।

Sec 49(6)

Excess cash ledger balance

Electronic cash ledger में गलती से या ज़्यादा जमा पैसा।

Sec 77

गलत हेड / डीम्ड एक्सपोर्ट

CGST-SGST की जगह IGST (या उल्टा) पे हुआ, या डीम्ड एक्सपोर्ट सप्लाई।

कानून क्या कहता है

Refund का कानून — जो टाइमलाइन तय करता है

Refund में ऑफिसर के लिए भी टाइम लिमिट है और आपके लिए भी। इन तारीखों का रिकॉर्ड रखना क्लेम की आधी जीत है।

Sec 54(1)

2 साल की लिमिट

Refund एप्लीकेशन रेलेवेंट डेट से 2 साल के अंदर file होनी चाहिए। रेलेवेंट डेट कैटेगरी के हिसाब से बदलती है।

Rule 90

15 दिन में एकनॉलेजमेंट

ऑफीसर 15 दिन के अंदर या तो RFD-02 एकनॉलेजमेंट देगा या RFD-03 डेफिशियेंसी मेमो।

Sec 54(6), Rule 91

90% प्रोविजनल

Zero-rated सप्लाई में 90% refund प्रोविजनल बेसिस पर 7 दिन में देने का प्रावधान।

Sec 54(7)

60 दिन में ऑर्डर

पूरी एप्लीकेशन की तारीख से 60 दिन में refund ऑर्डर (RFD-06)।

Sec 56

देरी पर ब्याज

60 दिन के बाद देरी पर ब्याज; अपीलीय ऑर्डर से मिले refund पर अलग रेट।

Rule 92(3)

रिजेक्ट से पहले notice

पूरा या कुछ हिस्सा रिजेक्ट करने से पहले RFD-08 notice और सुनवाई का मौका जरूरी।

ये बातें पहले से जान लीजिए

Refund इन वजहों से अटकता है

गलत category

Inverted duty को export या excess cash को ITC refund की तरह file करना — claim सीधा deficient.

Invoice data mismatch

GSTR-1, shipping bill और e-invoice में value या port code अलग — ICEGATE पर refund अटक जाता है।

Foreign payment proof नहीं

Services export में FIRC/BRC या bank realisation का सबूत न हो तो export माना ही नहीं जाता।

Limitation miss

कई महीने का claim एक साथ, पर पुराने periods 2 साल से बाहर — वह हिस्सा गया।

ITC 2B में नहीं

जो ITC GSTR-2B में reflect नहीं होता, उसका refund generally allow नहीं होता।

Turnover का गलत figure

Rule 89(4) में adjusted total turnover गलत लिया तो पूरा formula बिगड़ जाता है।

CGA का process

हम इसे कैसे handle करते हैं

1

Eligibility check

Category, periods, limitation और eligible ITC — returns और 2B से।

2

Reconciliation

Books, GSTR-1, 3B, 2B, shipping bills और bank realisation का मिलान।

3

Filing

Statements, CA certificate (जहाँ ज़रूरी), undertaking और RFD-01.

4

Follow-up

RFD-02 या RFD-03, officer की queries और hearing.

5

Order या appeal

RFD-06 sanction और bank credit, या rejection पर APL-01 appeal।

समय सीमा

कितना समय लगता है

चरणअनुमानित समयकौन करता है
डाटा और reconciliation5–10 कार्य दिवसCGA
RFD-01 filingreconciliation के बाद 1–3 दिनCGA
acknowledgement या deficiency15 दिन तकGST ऑफिसर
Provisional refund (zero-rated)acknowledgement से 7 दिन तकGST ऑफिसर
Final order60 दिन तकGST ऑफिसर

यह एक सामान्य समय सीमा है। विभाग, कोर्ट या अथॉरिटी की पूछताछ और लिस्टिंग के हिसाब से समय कम या ज्यादा हो सकता है।

दस्तावेज़

कौनसे दस्तावेज़ चाहिए

यह लिस्ट तैयार रखिए। फोटो या स्कैन WhatsApp पर भेज दीजिए — original सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर। केस के हिसाब से लिस्ट थोड़ी बदल सकती है।

हर claim के लिए

  • GSTR-1, GSTR-3B और GSTR-2B (claim period)
  • Sales और purchase register
  • Bank account details (GST portal पर validated)

Export के लिए

  • Export invoice और shipping bills / bill of export
  • BRC, FIRC या bank realisation statement
  • LUT की कॉपी

Inverted duty के लिए

  • Input और output का HSN-wise rate detail
  • Input invoice जिनका ITC claim है
  • Capital goods और services का अलग detail

Documents WhatsApp पर भेजिए

ज़रूरी

शुरू करने से पहले यह जान लीजिए

Refund में एक period का गलत claim बाकी periods को भी scrutiny में ला सकता है। इसलिए volume के चक्कर में data की quality कभी compromise मत करिए।

GST rates में बदलाव (rate rationalisation) के बाद inverted duty की position भी बदल सकती है। हर period के लिए उस वक्त का rate देखकर ही claim बनता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

GST refund कितने time में claim करना होता है?

Section 54 के हिसाब से relevant date से 2 साल के अंदर। Relevant date हर category के लिए अलग है — goods export में shipping date, services export में payment receipt या invoice date (जो बाद में हो), inverted duty में उस period की return filing की due date। इसलिए period-wise limitation पहले चेक करते हैं।

Refund कितने दिन में आता है?

Law के हिसाब से complete application पर refund order 60 दिन में आना चाहिए। Zero-rated supplies (export, SEZ) में 90% provisional refund 7 दिन में देने का provision है। 60 दिन से ज़्यादा delay पर Section 56 के under interest मिलता है।

Export के साथ IGST pay किया था, अलग application चाहिए?

Goods export with IGST में shipping bill ही refund application माना जाता है — GSTR-1 और GSTR-3B में export details सही हों और ICEGATE पर data match हो तो refund automatic process होता है। Mismatch हो तो SB005 जैसे errors ठीक करने पड़ते हैं।

Deficiency memo (RFD-03) आया है, अब क्या?

Deficiency memo का मतलब है application incomplete मानी गई। उसी ARN को सुधार नहीं सकते — कमियां ठीक करके fresh RFD-01 file होती है। Limitation का ध्यान रखना ज़रूरी है।

Refund reject हो गया तो?

Rejection से पहले RFD-08 notice आता है जिसका जवाब RFD-09 में देना होता है। Order के खिलाफ Appellate Authority में 3 महीने के अंदर appeal (APL-01) file होती है — हम CA और Advocate दोनों के साथ appeal करते हैं।

और भी

संबंधित services

GST Return Filing

Monthly returns जो refund का आधार हैं

International Taxation

Export of services और 15CA/15CB

Tax Litigation & Appeals

Refund rejection की appeal

Refund अटका हुआ है?

Category, periods और status (filed, deficiency, rejection) भेजिए — हम बता देंगे कि कितना claim बचता है और आगे का रास्ता क्या है।

WhatsApp पर बात करिए
Aआरज़ू से पूछिए
A
आरज़ूCGA India असिस्टेंट · ऑनलाइन